उस परमेश्वर के अंश रूपी प्रत्येक आत्मा प्रणाम
इस ब्लॉग पर जो कुछ भी है, वो मेरी चेतना पर छाये अज्ञान रूपी अंधकार में उत्पन्न कुछ ज्ञान किरणे हैं. ईश्वर कृपा से सद्गुरु का मिलना और सद्गुरु कृपा से ईश्वर से मिलना, दोनों ही मुझ अंश मात्र पर उसकी कृपा है.
यहाँ लिखे किसी भी विचार से आपका सहमत होना नितांत अनावश्यक है. मेरे विचारों को पढ़ कर आपके मन में कुछ विचार उत्पन्न हो, उत्तम. कोई प्रश्न उत्पन्न हो, सर्वोत्तम. सबका स्वागत है.
...................................
यहाँ लिखा कुछ भी मेरी तरफ से किसी भी प्रकार के कॉपीराइट से मुक्त है. आप पूरा या अंशत: जहाँ चाहे, जितना चाहें, ऐसे का ऐसा ही या तोड़-मरोड़ कर, कॉपी पेस्ट करने के लिए मुक्त हैं. और बदले में मेरा या इस वेबसाइट का कोई भी लिंक न देने के लिए भी मुक्त हैं. चाहें तो बेनाम इस्तेमाल करें, चाहें तो अपने नाम से इस्तेमाल करें.
आखिर ज्ञान और विचार किसी व्यक्ति निज संपत्ति न तो आज तक हुए हैं और न ही कभी होंगे.
और मैं तो हूँ ही 'अपूर्ण '
आपका धन्यवाद....
सचिन्द्र 'अपूर्ण'
+91 9520000092
No comments:
Post a Comment